नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। असिस्टेंट कमांडेंट 108 वाहिनी आरएएफ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस बल व आरएएफ के साथ नगर में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी त्यौहारों के अवसर पर जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
फ्लैग मार्च व चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी लेने तथा आम जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। त्योहारों को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराना मेरठ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने रावण दहन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों को सहयोग और सतर्कता बरतने का संदेश दिया। पुलिस द्वारा ऐसे सतत प्रयासों से आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी। त्योहारों का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा।
No comments:
Post a Comment