नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बरेली में हुए 'आई लव मोहम्मद' के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज से पीड़ित परिवारों से 5 अक्टूबर को मिलने के लिए जा रहे बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल को पुलिस ने उनके निवास स्थान शताब्दी नगर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। चारों तरफ से पुलिस ने उनके निवास स्थान को घेर लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जानना और उन्हें नैतिक समर्थन प्रदान करना है। सरकार और प्रशासन सच को सामने आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, यह लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। हम मरते दम तक पीड़ित, उपेक्षित, शोषित, वंचित वर्गों की आवाज़ उठाते रहेंगे। यह संघर्ष अन्याय और तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगा। अब इस मामले को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और न्याय की मांग की जाएगी।
No comments:
Post a Comment