Breaking

Your Ads Here

Monday, October 6, 2025

एक दिन की सीडीओ बनकर छात्रा शैली हुई खुश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सूरजमल मार्डन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल फलावदा की छात्रा शैली को सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी, किसान इंटर कालेज मवाना की छात्रा आराध्या को सांकेतिक अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज नैडू मवाना की छात्रा मानसी को सांकेतिक अपर जिलाधिकारी नगर, डीएवी खरखौदा की छात्रा सानिया को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here