-जसड़ सुल्ताननगर में हुई घटना
पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया
नित्य संदेश ब्यूरो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के
ग्राम जसड़ सुल्ताननगर में देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना
छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों,
पत्थरों और अवैध असलहों से मारपीट और फायरिंग का मामला बन गया। इस हिंसक झगड़े में
राह चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना उसी
क्षेत्र की छोटी मस्जिद के पास हुई, जहां प्रथम पक्ष के इस्लामुद्दीन की बहन से
द्वितीय पक्ष के वाहिद पुत्र आफ़ी ने अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद दोनों पक्षों के
बीच तीव्र विवाद शुरू हुआ। आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाया और जान से मारने की
नीयत से फायरिंग की। इस दौरान राहगीर हिमांशु पुत्र ईश्वर निवासी जसड़ गोली लगने
से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया,
जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्यारेलाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल
हिमांशु ने बताया कि वह खाना लेकर गली से गुजर रहा था कि तभी दोनों पक्षों में
झगड़ा शुरू हो गया। वहीं, पीड़ित एहसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी
बहन गांव के कब्रिस्तान में गोबर डालने जा रही थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसका
पीछा कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी और उनके साथी मारपीट पर उतर आए और जान
से मारने की नीयत से फायरिंग की।
ये कहना है थाना प्रभारी का
घटना की सूचना मिलते ही थाना
प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत
स्थिति पर नियंत्रण किया और दोनों पक्षों की घेराबंदी कर कार्रवाई की। इसी
कार्रवाई के दौरान कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में यासीन,
हसीन, फिरोज, तहसीन, जुल्फिकार उर्फ जुल्लू, इस्लामुद्दीन, अशरफ अली, अखलाक,
एहसान, जनाब अली, इरफान, इमरान और हासिम शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम जसड़
सुल्ताननगर के निवासी हैं।
पुलिस ने की शांति की अपील,
अफवाहों सं बचे
थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने
कहा कि घटना छेड़छाड़ को लेकर हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों
को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने लोगों से शांति
बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 अक्टूबर
की शाम को भी हुई थी, जब आरोपी द्वारा उसी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पहले भी
इसी कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस बार स्थिति को
नियंत्रित करने के लिए विशेष टीम लगाई गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय
में पेश किया जायगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment