-सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं व युवतियों को किया गया जागरूक
नित्य संदेश ब्यूरो
बहसूमा। थाना क्षेत्र में चलाएं जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची। महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया।
थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन को बढ़ावा देना रहा। अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। मिशन शक्ति टीम ने स्कूल, कॉलेज, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया और महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम प्रभारी भावना यादव ने क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाया और एंटी रोमियो टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में बालिकाओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक भावना यादव ने टीम के साथ महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 181, 1090, 1098, 1076, 102 और 108 की जानकारी दी।
साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया
निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, साथ ही साइबर टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कोमल चौधरी ने महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक भावना यादव, साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, उपनिरीक्षक राखी, रीना, पूजा रानी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment