Breaking

Your Ads Here

Friday, October 31, 2025

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में क्राइम इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह व प्रधानाचार्या भावना चौधरी ने पटेल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखना तथा सरदार पटेल के योगदान को याद करना था। आयोजन पुलिसकर्मी, छात्राएं शामिल हुई। रैली कॉलेज से शुरू होकर मौडकला मुख्य मार्ग से होकर गुजरी, जो वापस विद्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें 50 से अधिक पुलिसकर्मी व 250 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। 

इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर बहसूमा प्रतिभा सिंह, उपनिरीक्षक भावना यादव, रामराज चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह, उपनिरीक्षक उदय पाल सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक सोनू चौधरी, सीनियर उपनिरीक्षक उवेश खान, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक प्रताप, उपनिरीक्षक शुभम त्रिपाठी, विद्यालय प्रधानाचार्या भावना चौधरी, कालेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह सहित 250 से अधिक छात्राएं व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here