Breaking

Your Ads Here

Friday, October 10, 2025

आज से होगा सुभारती में बुद्ध मेले के चौथे संस्करण का आगाज़



-सुभारती विवि में हुआ भारतीय पुरातत्व के जनक सर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय ने भारतीय इतिहास के एक विस्मृत नायक को सम्मान देते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) के संस्थापक सर अलेक्जेंडर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण किया है। यह आयोजन केवल एक मूर्ति स्थापना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्रीयता के मूलमंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी उपस्थित रहे।

सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति प्रो. (डॉ.) पीके शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने सामूहिक रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। सर अलेक्जेंडर कनिंघम एक ब्रिटिश अभियंता थे, जिनकी दूरदृष्टि ने भारत की प्राचीन सभ्यता, बौद्ध स्मारकों और गौरवशाली अतीत को पुनः खोजने और संरक्षित करने में अमूल्य योगदान दिया। सारनाथ, साँची और भरहुत जैसी बौद्ध धरोहरों को दुनिया के सामने लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है, जिन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कर भारतीय इतिहास को एक वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।

अनुसंधान और नवाचार की भावना जागेगी

विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा, यह प्रतिमा कनिंघम के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी। उनकी खोजों ने हमें धर्म और मानवीय मूल्यों की गहराई को समझने में मदद की है। यह विद्यार्थियों में अनुसंधान और नवाचार की भावना जगाएगी।

भारत की सांस्कृतिक आत्मा को जगाया

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने इस दिन को विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, सर कनिंघम ने बौद्ध स्थलों को खोजकर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को जगाया था। यह पहल शिक्षा को आध्यात्मिकता और तकनीकी नवाचार से जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विधि संकाय के अध्यक्ष डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रमुख पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। जिसमें विश्वविद्यालय के चीफ़ प्रोक्टर डॉ. शशिराज तेवतिया, प्रो. पिंटू मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. ऋतेष चौधरी, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. जैसमीन आनंदाबाई, गुंजेश ओझा, राजकुमार सागर समेत विभिन्न संकायों के छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here