नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। डीएन पॉलिटेक्निक संस्थान के टीपीओ सेल में वेस्ट जोन के लिए लेक्चरर माइनिंग एवं लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस नियुक्ति का उद्देश्य छात्रों के प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग संबंधी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सभी चयनित टीपीओ सेल सदस्य अपने-अपने विषय से संबंधित छात्रों को प्रथम सूचना पर सभी दस्तावेज़ एवं जानकारी देंगे। चयनित टीपीओ सदस्यों को यह निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों के प्लेसमेंट से जुड़े कार्य जैसे- डेटाबेस तैयार करना, कंपनियों से संवाद और कैंपस इंटरव्यू जैसी गतिविधियों का संचालन करेंगे। चौधरी मुख्तार सिंह गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक दौराला के प्राचार्य मुकेश कुमार की ओर से जारी आदेश में सभी चयनित टीपीओ सदस्यों को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां निभाने एवं सहयोग भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके बेहतर भविष्य हेतु एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
No comments:
Post a Comment