- मुख्य अतिथि रहीं प्रिया अग्रवाल, कार्यक्रम में मातृ शक्ति को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का दिलाया संकल्प
नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना (मेरठ)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन ब्लॉक ऑफिस सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री प्रिया अग्रवाल रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. शिव कुमार राणा ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान विधायक ठा. संगीत सिंह सोम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजू सेठी (जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रजनी कालरा ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उपस्थित मातृ शक्ति को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी ने हाथ उठाकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने भाजपा शासन में महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी है। वक्ताओं ने बताया कि महिलाओं को मिलने वाले लाभ अब सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और सशक्तिकरण को बल मिला है।
पूर्व विधायक ठा. संगीत सिंह सोम ने कहा कि सरधना विधानसभा में भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने पर कठोर कार्रवाई आज पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में एक उदाहरण बन चुकी है।
 इस अवसर पर पिंकी सोम, मीनाक्षी, लक्ष्मी, विमला जाटव, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी, प्रेमलता सक्सेना, शालिनी सैनी, स्वेता वर्मा, इंदिरा जाटव, कुसुम सैनी, माहेश्वरी, पूनम राणा, रजनी, ओमबिरी, विनोद जैन, मानिन्दर विहान, सुमीत कुमार, दीपक जैन, शंकर सिंह, अजय गौतम, आशीष भारत, मोहित सिंह, योगेश वर्मा, शिव कुमार, लोकेश, राजकुमार आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
No comments:
Post a Comment