Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

नशे की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत



नित्य संदेश ब्यूरो 

सरधना। देर रात दौराला रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में पड़ा मिला। पेट्रोल पंप मालिक ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरधना भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3 बजे उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण अत्यधिक नशे का सेवन प्रतीत हो रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान के बारे में जानकारी हो तो तुरंत अवगत कराएं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here