नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। सलावा गांव में दो सम्प्रदाय के
बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 10 से 15 लोग घायल हो गए। एक
पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और
दूसरे पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तनाव के चलते गांव में फोर्स
तैनात है।
बता दें कि सलावा गांव में देर
रात मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान जमकर धारदार
हथियार चले थे, साथ ही पथराव भी हुआ
था। इस संघर्ष में करीब 15 लोग घायल हो गए थे।
जिनका सीएचसी सरधना में उपचार कराया गया था। करीब आठ लोगों को हालत गंभीर देख जिला
अस्पताल रैफर कर दिया गया था। इस मामले में एक पक्ष से सोनित पुत्र धनपाल सिंह ने
नामजद तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रात में ही गंभीर धाराओं में मुकदमा
दर्ज किया। साथ ही दबिश देकर नामजद आरोपी आरिफ, सत्तार, अबरार पुत्रगण ईमामुद्दीन, नाजिम पुत्र सत्तार, फुरकान पुत्र ईमामुद्दीन, उस्मान पुत्र अबरार, सलमान पुत्र अबरार, रिहान पुत्र सत्तार को
गिरफ्तार कर लिया।
ये कहना है प्रभारी निरीक्षक का
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल
कराकर जेल भेज दिया गया है। उधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दूसरे दिन बुधवार को दिनभर गांव में
तनावपूर्ण शांति रही। अहतियातन गांव में फोर्स तैनात है। जोकि हर गतिविध पर नजर
रखे हुए है।
डीएम एवं एसएसपी ने लोगों से की शांति की अपील
बुधवार को हालात का जायजा लेने डीएम व एसएसपी सलावा पहुंचें।
उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि दोषियों के खिलाफ
कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएग। डीएम ने लोगों से किसी
भी तरह से कानून को हाथ में न लेने व शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, ग्रामीणों ने आरोपियों
पर गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने की मांग भी की। एडीएम ई, एसपी देहात, सीओ सरधना, एसडीएम सरधना आदि भी
मौके पर मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment