Breaking

Your Ads Here

Monday, September 22, 2025

शोभित विवि ने किया एचसीएल गुवी डे का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) इन दिनों विश्वविद्यालय की कमिटमेंट टू नॉलेज एंड इनोवेशन के उदेश्य को साकार करने के लिए कमिटमेंट वीक का आयोजन कर रहा है। इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ एंड इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचसीएल गुवी डे का सफल और ऐतिहासिक आयोजन किया गया।


इस अवसर पर आयोजित स्पेशल सेशन का विषय जेनेरेटिव एआई रहा। सत्र को इंडस्ट्री के अनुभवी और विशिष्ट विशेषज्ञों सारांश सक्सेना (जनरल मैनेजर ग्रोथ), डॉ. अमित अर्जुन वर्मा (हेड ऑफ डाटा साइंस), लोकेश और अमन ने संबोधित किया। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) वीके त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि छात्रों को समय-समय पर नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया जाए। गुवी डे जैसे आयोजन छात्रों के करियर निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। इस आयोजन में 500 से अधिक छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here