नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जानीखुर्द थाने में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। सोमवार की शाम शुभारंभ
के अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य
उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रदान करना है।
बताया कि यहां पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग, मार्गदर्शन और संरक्षण
जैसी सेवाएं दी जाएंगी। केंद्र पीड़िता के आने से लेकर उनके पूर्ण रूप से सशक्त
होने तक सहायता प्रदान करेगा। मिशन शक्ति केंद्र में कंप्यूटर के साथ-साथ
कूलर, पंखे, लाइट आदि की सुसज्जित
व्यवस्था की गई है। मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ स्थानीय महिला चिकित्सकों ने
किया। मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी उपनिरीक्षक सुजीत कुमार को बनाया गया है। इस
अवसर पर थाने की महिला उपनिरीक्षक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment