Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 4, 2025

दिव्यांग युवक के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। साइबर कैफे की दुकान चलाने वाले एक दिव्यांग से दबंग ने मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। मामला लिसाड़ी रोड़ के निकट ट्यूबवेल का है। एमएम सर्विस के नाम से मोहसीन मंसूरी साइबर कैफे की दुकान चलाते हैं। देर रात्रि एक युवक आया और उसने खाता में पैसे डालने को कहा।

मोहसीन ने कहा, कंप्यूटर बंद कर दिया है, अब दुकान बंद करने वाला हूं। यह सुनने के बाद आशु पुत्र फुरकान ने मोहसीन के साथ पहले गाली गलौज की, उसके बाद वहां रखे कंप्यूटर को गिरा दिया, जिससे कंप्यूटर में नुकसान हो गया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इस घटना के बाद दिव्यांग संगठनों में काफी रोष है। विकलांग अधिकार एवं उत्थान समूह के अध्यक्ष एम बिलाल मंसूरी ने कहा कि एसएसपी के आदेश पर ही रात ग्यारह बजे तक दुकान बंद कर दी जाती है। मोहसीन ने उसी आदेश को मानते हुए आशु का काम नहीं किया। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में थाना ब्रह्मपुरी में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here