-आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी व एसएसपी की उपस्थिति में आयोजित की गई केन्द्रीय शांति समिति की बैठक
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रिजर्व पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हॉल में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा की उपस्थिति में आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, वाल्मीकि जयंती, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, दीपावली आदि त्यौहारो को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं, आयोजन समिति द्वारा सड़क मरम्मत, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई आदि समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त एसीएम, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी आगामी त्यौहारों पर शोभा यात्रा, जुलूस, मेला इत्यादि स्थल मार्गों को गहनता से देखते हुए भ्रमण कर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जोशी, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित अलग-अलग क्षेत्रो से आएहुए धर्म गुरु, प्रबुद्धजन, आयोजन समिति, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment