Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

तीन दिवसीय आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का समापन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे तीन दिवसीय आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 

यह आयोजन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन और संस्थान के निदेशक प्रो. नीरेज सिंघल तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. केपी सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। इस तीन दिवसीय हैकाथॉन में कुल 34 टीमों के 204 छात्रों ने भाग लिया और सामाजिक एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here