नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। बहसूमा में मुख्य मार्ग स्थित सदरपुर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को रामराज की तरफ से आ रही कार सड़क में बने गड्ढे में गिरने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को पीआरवी ने हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कासमपुर खोला निवासी सुभाष ने बताया कि उसका बेटा सचिन कुमार जम्मू कश्मीर में तैनात है। बुधवार सुबह 6 बजे गांव के साथी दीपक के साथ कार से मेरठ जा रहा था। रास्ते में मुख्य मार्ग पर स्थित सदरपुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क में बने गड्ढे में कार का पहिया गिरने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में सचिन फौजी गंभीर घायल हो गया व साथी दीपक मामूली रूप से घायल है। जानकारी पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
No comments:
Post a Comment