नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहर के डाक्टर अरूण सिंघल को यूरोप के वियाना ऑस्ट्रिया में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ़ डायबिटीज़ कॉन्फ़्रेंस में सम्मानित किया गया है।
डा. अरूण शुगर, थायरॉड व डायबिटीज जैसी घातक बीमारी के जाने-माने चिकित्सक है। उनके द्वारा मरीज़ों को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया, जिसमें विभिन्न देशों से चिकित्सक मौजूद रहे। साक्षात्कार के दौरान डॉक्टर अरुण सिंघल ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण भारत एक डायबिटज़ कैपिटल बन गया है, आजकल बच्चों में भी शुगर की बीमारी पाई जा रही हैं, इन्सुलिन पम्प महंगा होने के कारण आम लोगों की पहुँच से दूर होता है। शहर के कई चिकित्सकों ने उनको बधाइयां दी है।
No comments:
Post a Comment