Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 24, 2025

छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय ईको क्लब द्वारा स्वच्छोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कुमकुम के द्वारा करवाया गया, जिसमें बीए, बीएससी, बी कॉम एवं एम कॉम की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही राष्ट्रीय त्योहारों पर ध्वजारोहण के बेस को छात्राओं द्वारा ऐपण आर्ट द्वारा सुसज्जित किया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं द्वारा किए कार्यों का उत्साहवर्धन किया और बताया कि सफाई अभियान चलाकर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सकता। 


इस अवसर पर स्वच्छता अभियान प्रभारी प्रो. लता कुमार, प्रो. मंजू रानी, डॉ. राधा रानी, डॉ. कुमकुम, डॉ. गौरी, प्रो. गीता, प्रो. ऊषा साहनी, डॉ. भारती शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here