Breaking

Your Ads Here

Monday, September 22, 2025

स्वच्छता बनाए रखने के लिए छात्राओं को किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई की


महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय ने स्वयं सेविकाओं को जागरुक करते हुए कहा कि "यह अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है"। सेवा कार्यक्रम में सभी स्वयं सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संजीव माहेश्वरी एवं सुरेश चंद्रप्रजापति का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here