Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

इंटेलीस्मार्ट इन्फ्रा सहारनपुर में युवाओं के लिए आयोजित करेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, नौकरी का भी ऑफर



- सहारनपुर में स्थित सरकारी आईटीआई, सहारनपुर में 100 से ज्यादा छात्र होंगे प्रशिक्षण में शामिल 

नित्य संदेश ब्यूरो
सहारनपुर: जनउपयोगी क्षेत्र में डिजिटल तरीके से सुविधा और समाधान देने वाली देश की अग्रणी कंपनी इंटेलीस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर युवाओं को इलेक्ट्रीशियन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रही है। इसी कड़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर को सरकारी आईटीआई सहरनपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसे स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इलेक्ट्रीशियन प्रोग्राम (STEP) का नाम दिया गया है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आईटीआई के छात्रों को नवीनतम ऊर्जा क्षेत्र की तकनीकों और आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं में व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत, इंटेलीस्मार्ट का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूरे भारत में 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करना है। इंटेलीस्मार्ट को उत्तर प्रदेश में 93 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया गया है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण सरकारी आईटीआई सहरनपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। स्टेप प्रोग्राम का उद्देश्य भारत में तेजी से विकसित हो रहे ऊर्जा क्षेत्र में कौशल की कमी को पूरा करना है। 

आपको बता दें कि स्टेप एक अभूतपूर्व पहल है जिसका उद्देश्य कौशल विकास को बढ़ावा देना और ऊर्जा क्षेत्र में युवाओं की रोज़गार क्षमता को बढ़ाना है। आने वाले समय में, यह कार्यक्रम सभी राज्यों में लागू किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य रोज़गार और कार्यबल की तैयारी पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालना है। इंटेलीस्मार्ट के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश, जो अपनी उद्यमशीलता की भावना और उभरते उद्यमों के लिए जाना जाता है, स्टेप जैसे कार्यक्रम के लिए एक आदर्श पृष्ठभूमि प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा और रोज़गार क्षमता के बीच की खाई को पाटना है। इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करने में रुचि रखने वाले लोग (संस्थान), इंटेलीस्मार्ट से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here