-मार्ग प्रकाश, सम्पत्ति, जलकल व गृहकर अनुभाग के अधिकारियों का काटा वेतन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नगर आयुक्त द्वारा बुधवार को नगर निगम से सम्बन्धित आईजीआरएस सर्न्दभों के संबंध में बैठक ली गयी। विभिन्न अनुभागों के 158 फीड बैक असंतुष्ट प्राप्त हुए, इसमें से सबसे अधिक 85 फीड बैक स्वास्थ्य अनुभाग से सम्बन्धित रहें। इसके अतिरिक्त मार्ग प्रकाश विभाग, सम्पत्ति अनुभाग, जलकल अनुभाग व जलकल अनुभाग व गृहकर अनुभाग के भी कुछ संर्दभ में सम्बन्धित व्यक्तिय असंतुष्ट पाए गए है।
इस पर नगर आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम मार्ग प्रकाश अनभाग से सम्बन्धित पॉंच संर्दभ का अवलोकन किया गया। सही प्रकार से शिकायत का निस्तारण न करने पर तीनों जोन में कार्यरत लिपिक का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए वरिष्ठ प्रभारी मार्ग प्रकाश लवी त्रिपाठी को निर्देशित किया गया। गृहकर अनुभाग से सम्बन्धित असंतुष्ठ आईजीआरएस प्रकरणों का अवलोकन करने पर पाया गया कि सम्बधित राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक द्वारा सही प्रकार से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया, न ही मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा सूचना अपलोड कराने से पूर्व यह सुनिश्चित किया गया कि शिकायत का निस्तारण सही प्रकार से हुआ हैं, अथवा नहीं। इस पर नगर आयुक्त द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का 01 दिन का वेतन काटने व उन्हें सही प्रकार से शिकायतों का निस्तारण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
संतोजनक नहीं मिला सफाई निरीक्षकों का कार्य
स्वास्थ्य अनुभाग से सम्बन्धित असंतुष्ट आईजीआरएस प्रकरणों का अवलोकन करने पर पाया गया कि सफाई निरीक्षकों द्वारा सफाई सम्बन्धी आईजीआरएस का कार्य संतोषजनक नहीं किया जा रही हैं। यदि कुछ शिकायतों का निस्तारण किया गया हैं तो आख्या के साथ कराए गए कार्य से इतर के फोटो अपलोड किए गए हैं। इस पर नगर आयुक्त द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।
सुबह दस से 12 बजे तक अधिकारी सुनेंगे शिकायत
नगर आयुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी विभागाध्यक्ष प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक प्रतिदिन कार्यालय में बैठ कर जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें। प्रतिदिन अपने-अपने अनुभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस प्रकरणों का भी संज्ञान लेकर स्वयं भी रैडम चेकिंग करते हुए शिकायकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता करें।
No comments:
Post a Comment