नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पोषण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "बेहतर जीवन के लिए बेहतर भोजन" विषय रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का निर्देशन सहायक आचार्य संध्या यादव ने किया। आयोजन एवं संचालन गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य कनुप्रिया ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. राखी त्यागी ने छात्राओं को जंक फूड के बजाय हेल्दी फूड की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में संगीत संकाय से डॉक्टर अल्पना, अंजलि लोधी एवं प्रियंका सैनी का योगदान रहा। समाजशास्त्र संकाय से डॉक्टर पूजा राम एवं डॉक्टर प्रतिमा चौरसिया और रुचि उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment