Breaking

Your Ads Here

Monday, September 29, 2025

सेवा पखवाड़े के तहत आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा का आयोजन, राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक व पूर्व राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति हुए शामिल

 
अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विषय पर शनिवार को गांव सदरपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार लोकेश प्रजापति शामिल हुए।वहीं विशिष्ट अतिथि राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक रहे।वहीं भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल, मवाना ब्लाक प्रमुख डॉ योगेश प्रधान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्बारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए मंडल मवाना पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताईं। 

कार्यक्रम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी विषय पर संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि सादगी और सेवा से भरा जीवन ही सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। एकात्म मानववाद जीवन जीने की वह दिशा है, जिसमें हर व्यक्ति,हर वर्ग और सम्पूर्ण समाज का कल्याण समाहित है।

वहीं पूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार राज्य जल लोकेश प्रजापति ने कहा कि एक प्रचारक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के लिए अपार मेहनत की।जिसका परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी को प्राथमिकता से अपने जीवन में समाहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने स्वदेशी जीवन शैली को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि व हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो भी वस्तुएं खरीदें उसमें सबसे पहले स्वदेशी को ही प्राथमिकता देवें। उन वस्तुओं को जरूर खरीदे जिसमें हमारे देश के मजदूरों की मेहनत व पसीने की महक हो। 

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मवाना पूर्वी सोशल मीडिया प्रभारी मयंक गुप्ता ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया। 

इस अवसर पर राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार लोकेश प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल, ब्लाक प्रमुख मवाना योगेश प्रधान, मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रधान सदरपुर सुंदर, रविंद्र प्रधान, ग्राम प्रधान बटावली गुरबचन सिंह, सुरेंद्र मुखिया, ग्राम प्रधान मोडकला कृष्ण पाल देशवाल, श्री राम, सुनतीपाल, रविदत्त शर्मा, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, सुशील देशवाल, अर्जुन देशवाल, मयंक गुप्ता, लकी देशवाल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here