Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 10, 2025

तनु त्यागी को स्वर्ण पदक देकर किया गया सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। क्षेत्र के ग्राम कालंद की बेटी तनु त्यागी पुत्री मुकेश त्यागी ने कड़ी मेहनत और लगन से वह सफलता अर्जित की है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

वर्ष 2025 में उन्होंने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में परास्नातक की परीक्षा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मंच पर आकर तनु त्यागी को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति व वरिष्ठ प्रोफेसरों ने उनकी मेधा और परिश्रम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here