नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार केंद्र द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने एवं आत्महत्या रोकथाम के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें छात्रों ने आत्महत्या के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न किया जाए और समय पर सही सहयोग व परामर्श प्राप्त किया जाए। इसके अतिरिक्त, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, नारा लेखन तथा शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व को और गहराई से अनुभव किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जयानंद, डीन एकेडमिक डॉ. अशोक गुप्ता, निदेशक डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. दिव्या प्रकाश, मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार केंद्र की कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति शिखा टोंक, कौशा एवं निकिता एवं छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment