Breaking

Your Ads Here

Friday, September 5, 2025

अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले शातिर बदमाश से मुठभेड़

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना खरखौदा पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके पास से से अवैध पिस्टल, तमंचा-कारतूस व मोटर साकिल बरामद की गई।


थाना खरखौदा के प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान किठौर-हापुड़ मार्ग सूदना मोड़ पर देर रात चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाक सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर संदिग्धहीं रूका और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जोनी उर्फ मनीष पुत्र अशोक निवासी ग्राम रसूलपुर धन्तला थाना खरखौदा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अवैध असलहा व कारतूसों की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी खरखौदा भिजवा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here