नित्य संदेश ब्यूरो
दौराला। बुधवार को विकास खंड दौराला स्थित प्राथमिक विद्यालय भराला में प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक के नेतृत्व में 'मीना का जन्मदिन' बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से मिशन शक्ति चरण 6 के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कक्षा 4 की छात्रा आलिया ने मीना के पत्र के रूप में केक काटा। इसके बाद सभी बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
राज्य सरकार की योजना के अनुसार, कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और महिला गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में कक्षा 5 के छात्रों, जैसे युग, इशिका, वैष्णवी, शिवम, और देवराज ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
No comments:
Post a Comment