Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 4, 2025

मेरठ उपवन का उद्घाटन, मंत्री व मेयर ने किया पौधारोपण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नगर निगम की जमीन पर शासन की अनुमति से मेरठ उपवन /मियांवाकी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने लाल चंदन के पौधे को रोपित किया। स्थानीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रुद्राक्ष के पौधे को रोपित किया।

इस अवसर पर नगर निगम उपाध्यक्ष विमला वाल्मीकि, आकाश काशी, दीपक राणा, अध्यक्ष मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल वरुण कुमार, मंडल अध्यक्ष भाजपा राकेश गौड़ एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी सहित नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, सीएल वर्मा, पदम सिंह, सचिन कुमार उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने बताया कि मियां वाकी नगर निगम में एक सघन वन बनाने का कार्यक्रम है, जिसमें घूमने का भी स्थान होगा और सघन वन के माध्यम, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त बनी रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप शर्मा एवं डॉ. आशीष त्यागी वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक विधि से पौधारोपण का महत्व भी बताया और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here