रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ़। कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप चौधरी के दादा की तेरहवीं में ग्राम आलमगिरपुर बढला में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र कुमार जाटव, पूर्व जिला सचिव दिनेश कुमार, अंशुल कुमार, सरदार अनिल, अमित कुमार, अंकुश चौधरी, रिजवान राधना आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment