नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय महिला परिषद, ओजस्विनी (मेरठ महानगर)
द्वारा नवरात्र
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक दुर्गा चालीसा पाठ, शास्त्र एवं शस्त्र
पूजन कार्यक्रम हुआ।
यहां प्रेमपाल चौहान (प्रान्त उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय
हिन्दू परिषद), प्रदीप त्यागी (प्रान्त उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल), सीमा शर्मा (विभाग अध्यक्ष, ओजस्विनी) सहित
महानगर, जिला के अनेक कार्यकर्ता
उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सूत्रधार मंजू शर्मा (प्रान्त मंत्री, राष्ट्रीय
महिला परिषद) रही। प्रोग्राम में नवीन घोषित दायित्व एड.
कोमल चौहान (महानगर अध्यक्ष) एवं जिया
चौधरी (जिला अध्यक्ष, ओजस्विनी) का स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment