नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर व जिला अध्यक्ष अंकित पहलवान ने ग्राम अहमदपुरी परीक्षितगढ़ स्थित पावर हाउस पर स्थानीय ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया।
पवन गुर्जर ने बताया कि पावर हाउस के निर्माण में गांव की कई सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिनके निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित पावर हाउस ने ली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। आज हम लोग यहां वार्ता के लिए आए थे, लेकिन पावर हाउस पर मौजूद कर्मचारियों के दरबार के कारण हमें ग्राम वासियों के साथ पावर हाउस के गेट पर धरना देना पड़ा। रोहित प्रधान ने बताया कि जिस समय पावर हाउस के लिए जमीन ली गई थी, उस समय जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण अधिग्रहण किया गया, उनके परिवार एक एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था व शमशान घाट की बाउंड्री वॉल बनवाने का भी वादा किया गया था।
मौके पर पहुंचे मवाना तहसीलदार राहुल मलिक व किला थाना प्रभारी विनय कुमार राय ने किसानों से वार्ता की व किसानों को अश्वत किया कि सोमवार को मवाना तहसील परिसर में पावर हाउस के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर मवाना एसडीएम सब के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता होगी और जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया व ज्ञापन दिया। धरने का संचालन अमजद अली ने किया। अध्यक्षता रिटायर्ड दरोगा प्रताप सिंह ने की। सुनील धामा, ललित प्रधान, शिवकुमार, नेताजी, बबलू प्रधान, यशपाल भाटी, अंकित, दिनेश पंडित, हरीश, सुबोध, कुलदीप व फरदीन आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment