Breaking

Your Ads Here

Friday, September 5, 2025

भारत को विश्व गुरु बनाने में शिक्षकों का सबसे अहम रोल: सुधीर गिरि

 


-शिक्षक दिवस: श्री वेंक्टेश्वरा विवि में हुआ राष्ट्रीय संगौष्ठी एंव सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान समारोह-2025 का आयोजन 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस-2025 पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान समारोह एवं शिक्षक सिर्फ भाग्य विधाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी विषय पर राष्ट्रीय संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया


इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद एवं एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलसचिव एवं विश्वविद्यालय सलाहकार प्रो. आरएस शर्मा एवं विख्यात महाकवियत्री एवं शिक्षाविद प्रो. मधु चतुर्वेदी को उनकी शानदार सेवाओं के लिए लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, वित्त निदेशक युवराज सिंह, डॉ. पीयूष कुमार पाण्डेय, भाजयुमो अध्यश शुभम चौधरी, डॉ. यतीन्द्र कटारिया, डॉ. मधु चतुर्वेदी, शिक्षक श्योनाथ सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। 


इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा के कुलसचिव प्रो. पीयूष पाण्डेय, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. सुमन, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. एसएन साहू, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. मनीष, डॉ. मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, मारूफ चौधरी, एसएस बघेल, सीएफओ विकास भाटिया, डायरेक्टर लीगल देवप्रताप, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति सिंह एवं अखिल कुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here