Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया विरोध-प्रदर्शन

 


-बेगमपुल पहुंचकर 200 वकीलों ने बनाई श्रंखला, 22 जिलों के वकील रहे शामिल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ में वकील सड़कों पर उतर आए। पैदल मार्च निकालकर बेगमपुल पर पहुंचे, यहां पर करीब 200 वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए।


वकीलों ने कहा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों के आंदोलन को सपा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा और भीम आर्मी ने समर्थन दिया प्रदर्शन में 22 जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता आंदोलन में शामिल रहें वकील अपने साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल का पुतला लेकर आए थे, लेकिन जलाए जाने के पहले पुलिस ने पुतला छीन लिया। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, केंद्र सरकार पश्चिमी यूपी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वकील अपने लिए नहीं जनता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ते हैं। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा 1986 में संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उठाया, लेकिन हमारी बदकिस्मती है कि बेंच नहीं शुरू हो पाई है। इस समय मोदी जी के नेतृत्व में वेस्ट यूपी को बेंच मिलेगी हमें पूरी उम्मीद है।



मेयर एवं एमएलसी ने दिया वकीलों को समर्थन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा, मेरठ में हाईकोर्ट बेंच बनना जनता के लिए बहुत जरुरी है। पूरा नगर निगम, सभी पार्षद, कर्मचारी इस मांग का समर्थन करते हैं। हमने बोर्ड बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया है। जल्द ही नगर निगम का एक डेलिगेशन कानून मंत्री से मुलाकात करेगा। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच शुरू करने की मांग करेगा। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से पश्चिमी यूपी की जनता के साथ है। अब तक वकीलों की जो मांग तमाम विपक्षी दलों ने निजी स्वार्थ के कारण पूरी नहीं होनी दी। उस मांग को वर्तमान सरकार गंभीरता से ले रही है।


वकील ने किया आत्मदाह का प्रयास

बेगमपुल पर प्रदर्शन के दौरान एक वकील ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शरीर पर डीजल छिड़कते देख साथी वकीलों ने दौड़कर उसके हाथ से तेल का डिब्बा छीन लिया। वकील पूरी तरह से सुरक्षित है। उसका कहना है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो ये आंदोलन चलता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here