Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 9, 2025

सुभारती विश्वविद्यालय में अकादमिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों की धूम



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में हाल ही में साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों और समाज में जागरूकता फैलाना तथा अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था।

साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, एनएसएस सेल और मैक्सिमम लर्निंग, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में 'साइबर सुरक्षा जागरूकता' विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में साइबर सेल, मेरठ के एसएचओ इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव और एसएसआई विशाल कुमार ने छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष देशभर में 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर अपराध दर्ज हुए। उन्होंने छात्रों को मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। एसएसआई विशाल कुमार ने मोबाइल सुरक्षा, यूपी कॉप ऐप और 'संचार साथी' पोर्टल के उपयोग पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के सहायक आचार्य राम प्रकाश तिवारी ने किया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here