Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

सुभारती विश्वविद्यालय में करियर विकास पर लिंक्डइन कार्यशाला आयोजित




नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय में 'लिंक्डइन लर्निंग ओरिएंटेशन प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पेशेवर पहचान बनाने और करियर के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में लिंक्डइन की अकाउंट डायरेक्टर सुश्री ख्याति खट्टर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि इसका संचालन डॉ. अरुणा बंसल ने किया।

सुश्री ख्याति खट्टर ने अपने संबोधन में छात्रों को एक मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह उनके करियर के अवसरों को बढ़ा सकती है। उन्होंने करियर पाथवे, रोल-बेस्ड लर्निंग, लाइफटाइम मेंबरशिप की पात्रता और लिंक्डइन कैंपस एंबेसडर प्रोग्राम जैसी महत्वपूर्ण पहलों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग संकाय के डीन डॉ. मनोज कपिल, कला संकाय के डीन डॉ. पिंटू मिश्रा तथा विज्ञान संकाय के डीन डॉ. आर. के. जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. श्रवण कुमार गर्ग, डॉ. मुकेश रुहेला, डॉ. अमित किशोर, डॉ. श्वेता भारद्वाज, डॉ. आसीमा भटनागर, इंजीनियर ऋतु शर्मा तथा जतिन कुमार का विशेष सहयोग रहा। 

सभी संकायों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने भविष्य के करियर निर्माण के लिए एक मील का पत्थर बताया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here