रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के रजवाड़ा फार्म हाउस पर गुर्जर समाज के लोगों की एक बैठक हुई, जिसमें मवाना में समाजवादी पीडीए गुर्जर चौपाल लगाने के लिए शासन प्रशासन ने परमिशन न देने पर मेरठ में चौपाल का आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गुर्जर समाज के युवा नेता राजीव इंद्राज ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी
मनमानी कर प्रजातंत्र की हत्या कर रही है, लोकतंत्र में हर आदमी को अपनी बात
कहने का अधिकार है, लेकिन अधिकारी सत्ता के दबाव काम कर रहे हैं। गुर्जर समाज आने वाले चुनाव
में इसका मुंह तोड़ जवाब देगा और एकजुट होकर समाज को मजबूत करेगा। बैठक में कुंवर पाल प्रधान, गुड्डू बाली, प्रदीप नागर, सोनू प्रधान,
सुनील भाटी आदि मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला
पंचायत सदस्य भुवन तथा संचालन अंकुश एची खुर्द ने किया।

No comments:
Post a Comment