Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

राष्ट्र निर्माण की हर धारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा ब्राह्मण समाज

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ ब्राह्मण सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।


सम्मेलन स्थल पर पहुँचते ही उपस्थित जनसमूह एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों ने उनका पुष्पवर्षा, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मंच से संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा, ब्राह्मण समाज ने सदैव इतिहास रचा है, चाहे वह ज्ञान-विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे नीति-निर्माण हो या फिर राष्ट्र के सामाजिक व आध्यात्मिक उत्थान की दिशा हो। आज भी ब्राह्मण समाज राष्ट्र निर्माण की हर धारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक ब्राह्मण संगठनों, युवा वर्ग, शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here