Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 13, 2025

शिक्षक-अभिभावक संघ की मीटिंग में वीरेंद्र पटेल बने अध्यक्ष

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में सत्र 2025-26 की पहली शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह द्वारा की गई एवं मंच संचालन शिक्षक अभिभावक संघ की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया।


मीटिंग में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के लगभग 80 छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। मीटिंग में अभिभावकों ने सक्रियता दिखाते हुए महाविद्यालय के वातावरण, शौचालय, कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन आदि के संबंध में अपने मत रखते हुए सुझाव प्रस्तुत कि, साथ ही प्रो. लता कुमार द्वारा छात्राओं को अनुशासन संबंधी जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने छात्राओं की उपस्थिति, छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रकार के आयोजन एवं गतिविधियों जैसे सिलाई केंद्र एवं अन्य सर्टिफिकेट कार्यक्रम आदि में प्रतिभा करने के लिए आह्वान किया आयोजन में समिति सदस्यों डॉ. मंजू रानी, डॉ. आवेश कुमार, डॉ. मनीषा भूषण, डॉ. सोशल का विशेष सहयोग रहा।


सम्मेलन में सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ की अभिभावक प्रतिनिधित्व कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें वीरेंद्र पटेल को अध्यक्ष, शुभम अग्रवाल को उपाध्यक्ष, देवेंद्रि को सचिव, सुनीति को उपसचिव, निखिल शर्मा, रूबी एवं ममता को सदस्य तथा मुकुंद शर्मा को सलाहकार सदस्य के रूप में चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रोफेसर भारती दीक्षित, डॉ. आकांशा, डॉ. गौरी उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here