Breaking

Your Ads Here

Monday, September 22, 2025

जाली गेट बनाने वाले कारीगर ने किया दुष्कर्म

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। घरेलू कार्य करने वाली युवती के साथ जालीगेट बनाने वाले कारीगर ने दुष्कर्म कर दिया। एसएसपी को ज्ञापन देकर युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


कंकरखेड़ा के न्यू गोविन्दपुरी निवासी युवती ने बताया कि एक साल पूर्व श्रद्धापुरी फेस-2 में घरेलू कार्य करने के लि जाया करती थी। उस घर पर आकिब पुत्र यूसुफ निवासी हुमायु नगर थाना लोहियानगर लोहे का जाली गेट बनाने आया था, मुलाकात होने पर धीरे धीरे फोन पर उससे बात होने लगी। एक सप्ताह बाद आकिब ने काम के बहाने मेरठ बुलाया और उसको गढ़ रोड स्थित एक कैफे पर ले गया, कोल्ड कॉफी में बेहोश होने दवा मिलाकर उसे पिला दी। जब होश आया तो आकिब पास बैठे सिगरेट पी रहा था, उसे उसकी अश्लील विडियो दिखाई और धमकी दी कि अगर किसी को यह बात बताई, तो तेरी अश्लील विडियो वायरल कर दूंगा। तब से आकिब लगातार उसके साथ बलात्कार करता आ रहा है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर युवती ने कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here