रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत, नगर के किठौर बस स्टैंड एवं गांधारी सरोवर प्रांगण में नगर पंचायत द्वारा वृहद स्तर पर स्वछता अभियान के मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी और स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर विष्णु अवतार रुहेला ने सभी को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई।
श्रम दान करके सभी को पर्यटन नगरी को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में सहयोग करने की अपील की। चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि ऐतिहासिक नगर रामायण और महाभारत कालीन ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल है और हम सबको इसका महत्व समझना चाहिए, हमें अपनी पर्यटन नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिसके लिए सभी सहयोग करे। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसेडर और अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि अपने आस पास कही भी गंदगी नहीं होने दें और स्वच्छता के लिए अपने सुझाव और शिकायत नगर पंचायत कार्यालय या सर्वेक्षण के नम्बर पर करें। इस अवसर पर सभासद आदेश गुर्जर, कपिल लोहरे, संत राम सैनी, राम अवतार पंवार, सह सफाई नायक संतोष वाल्मीकि, सुभाष कुमार, सौरभ गुर्जर, अंकित कश्यप, आशीष कुमार, पवन त्यागी, उमेश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment