Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

शायरों के कलाम से बंधा समां, देर रात तक गूंजता रहा हर्रा


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा का स्थापना दिवस इस बार एक यादगार शाम बन गया। नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देशभर से आए नामचीन शायरों और कवियों ने अपनी शायरी और कलाम से ऐसा रंग जमाया कि देर रात तक पूरा माहौल वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

ऑल इंडिया मुशायरे और कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन उर्दू एकेडमी दिल्ली प्रोफेसर शहपर रसूल ने की। कार्यक्रम का आगाज़ नातिया कलाम से मौलाना मोहम्मद ने किया। इसके बाद चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली, अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विपिन कुमार गुप्ता और आयोजकों ने दीप प्रज्वलित कर मुशायरे की शुरुआत की। कन्वीनर मुशायरा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने मंच पर मौजूद सभी मेहमानों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। संचालन का जिम्मा हिंदुस्तान के सबसे मशहूर नाज़िम-ए-मुशायरा रियाज़ सागर ने बखूबी निभाया। हर शेर पर श्रोताओं ने तालियां बजाईं और वाह-वाह कर शायरों का हौसला बढ़ाया। देर रात तक नगर पंचायत का प्रांगण अदबी रंग से सराबोर रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here