नित्य संदेश ब्यूरो
सरूरपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सराहनीय कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 5 शोहदों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा। गिरफ्तार किए गए शोहदों की पहचान कासिम (24) पुत्र सलीम, उस्मान (25) पुत्र सलीम निवासीगण कस्बा खिवाई, खुशी (18) पुत्र गुलबहार, कासिम (19) महमूद निवासीगण ग्राम पाँचली बुजुर्ग, शनि (19) पुत्र केन निवासी ग्राम डाहर के रूप में हुई।
No comments:
Post a Comment