Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्वच्छता अभियान, जिलाध्यक्ष ने की सफाई


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाने के उपलक्ष में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम एवं भारतीय जीवन मूल्यों एवं एकात्म मानववाद के दर्शन को जन-जन तक पहुंचने वाले,राजनीतिक सुचिता के प्रखर प्रतीक अंतोदय के प्रेरणा प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बृहस्पतिवार को सैफपुर फिरोजपुर रामराज में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। 

उसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और वंचितों की आवाज थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्ही की विचारधारा से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत मिशन चला रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में जनहित के कार्यो में जुड़ने का आह्वान किया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल,खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार,एडीओ पंचायत चौधरी धीर सिंह, कार्यवाहक ग्राम प्रधान शुभम अरोरा एडवोकेट, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन मनचंदा, ग्राम पंचायत सचिव विनित राणा,भारत भूषण अरोरा, सुदर्शन गोयल, विक्की गुंबर एवं मंडल के कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here