Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

मासिक धर्म स्वच्छता कोई टैबू या वर्जित विषय नहीं, बल्कि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया का हिस्सा: डा• प्रिया शर्मा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिक्षा-सेतु एवं मन्त्रा चैरिटी के संयुक्त तत्वावधान में वंचित वर्ग की छात्राओं के लिये “मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता “कार्यक्रम का आयोजन उर्मिला शिक्षण संस्थान में किया गया। 

महिला चिकित्सक डा• प्रिया शर्मा (एम.डी) ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, स्वच्छता के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स बहुत मनोरंजक तरीक़े से सुलभ सरल भाषा में दिये। गार्गी श्रीवास्तव ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता कोई टैबू या वर्जित विषय नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया का हिस्सा है और स्वास्थ्य व स्वच्छता बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। मासिक धर्म एक प्राकृतिक घटना है और मासिक धर्म स्वच्छता का पालन करना संक्रमण से बचने और स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा• प्रिया शर्मा (एम.डी) तथा विशिष्ट अतिथि साधना रस्तोगी एवं ममता विश्नोई थीं। कार्यक्रम में अलका शर्मा, रानी माला, रेनू गोयल, रानी मरियम व कार्यक्रम का संचालन गार्गी श्रीवास्तव ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here