Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

इंडियन एयरफ़ोर्स ने भिजवाया प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन पर बनाई गई राखी को भारतीय वायु सेना के जवानों के लिए एयरफ़ोर्स सेंटर सूरतगढ़ राजस्थान के लिए भेजा था, जिसको सेना के जवानों ने अपनी कलाई पर बड़े ही प्रेम से बांधा और डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं की प्रशंसा की


इंडियन एयरफ़ोर्स की तरफ से पत्र के माध्य्म से विंग कमांडर ने डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी की प्रशंसा की डायरेक्ट रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्कूल का गौरव बढ़ाया, जिसे प्राप्त कर स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर दीपा त्यागी, कुमकुम तिवारी, सरिता गोदारा, इन्दु गुप्ता, आंचल बंसल, आभाष चौधरी आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here