Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

शोभित विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय परिसर में विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) वी. के. त्यागी, प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जयानंद, रजिस्ट्रार डॉ. गणेश भारद्वाज सहित विभिन्न संकायों के डीन एवं निदेशक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण किया गया। उपस्थित गणमान्यजनों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों, सृजनशीलता तथा परिश्रम के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को जीवन में नवाचार एवं परिश्रम को अपनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. जयंता महतो, डॉ. जितेन्द्र जादोन एवं राजकिशोर सिंह रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी को तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here