Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

कक्षा 5 की छात्रा इशिका को प्रधानाध्यापक बनाया

नित्य संदेश ब्यूरो 
दौराला। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के चरण 6 के अंतर्गत, दौराला विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय भराला में एक अनूठी पहल की गई। इस पहल के तहत, विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा इशिका को प्रधानाध्यापक बनाया गया।

इसके अतिरिक्त, कक्षा 5 और 4 की छात्राओं कृति, वैष्णवी, दिव्या, आलिया, लविषा और निदा को भी कक्षा अध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन छात्रों ने पूरे दिन विद्यालय के संचालन का कार्यभार संभाला।इस दौरान, बच्चों ने बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने, विद्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मध्याह्न भोजन का वितरण करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। इस विशेष अवसर पर, कक्षा 3, 4 और 5 के बच्चों ने बाल विवाह, बाल मजदूर रोकथाम और मिशन शक्ति से संबंधित विषयों पर पोस्टर बनाए। इन पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों के प्रति अपनी समझ और जागरूकता को दर्शाया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here