नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कृषि और निर्माण उपकरणों की वैश्विक अग्रणी कंपनी सीएनएच ने भारत में अब
तक की अपनी सबसे बड़ी एकल डिलीवरी पूरी की है। कंपनी ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित
देशमुख (मंजरा) समूह को 117 केस आईएच गन्ना हार्वेस्टर और 234
न्यू हॉलेण्ड ट्रैक्टर सौंपे। यह डिलीवरी हाल ही में भारत दौरे पर आए सीएनएच के
सीईओ गेरिट मार्क्स की अगुवाई में हुई।
सीएनएच इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक नरेंद्र मित्तल ने कहा, भारत
में गन्ना हार्वेस्टर लाने वाली पहली कंपनी के रूप में सीएनएच इस क्षेत्र में
अग्रणी है। इसकी टिकाऊ और उच्च-प्रदर्शन वाली मशीनें श्रमिकों की कमी, परिचालन दक्षता और समय पर कटाई जैसी चुनौतियों से निपटने में मदद करती हैं,
जो दीर्घकालिक कृषि की मजबूती के लिए बेहद अहम हैं। इस क्षेत्र में
अग्रणी होने के नाते हमें देशमुख समूह के साथ साझेदारी कर भारत की मशीनीकरण यात्रा
को तेज़ करने पर गर्व है। हमारे ग्राहकों का विश्वास इस बात का प्रमाण है कि
सीएनएच उनकी ज़रूरतों के अनुसार भरोसेमंद और उच्च-प्रदर्शन समाधान देने के लिए
प्रतिबद्ध है। गन्ना महाराष्ट्र और पूरे भारत में लाखों ग्रामीण परिवारों का
जीवन-आधार है। मशीनीकृत कटाई अपनाकर हम इस जीवनरेखा को बदल सकते हैं] उत्पादकता बढ़ाकर, समय पर कटाई सुनिश्चित कर और
किसानों की आय में सुधार लाकर।
इस अवसर पर मंजरा समूह के निदेशक धीरज विलासराव देशमुख ने कहा, हम
पिछले एक दशक से सीएनएच उपकरण का उपयोग कर रहे हैं और उनकी मशीनों की गुणवत्ता,
सुरक्षा और विश्वसनीयता ने हमें हमेशा पूरा विश्वास दिलाया है। जब
भी हम अपने बेड़े का विस्तार या उन्नयन करने की सोचते हैं, सीएनएच
हमारी पहली पसंद रहती है। इस नई डिलीवरी से हमें अपने परिचालन को और मजबूत करने और
किसानों व गन्ना क्षेत्र के लिए अधिक मूल्य सृजित करने का विश्वास है।
देशमुख (मंजरा) समूह एक अग्रणी एग्रीबिज़नेस कंपनी है, जो
प्रगतिशील गन्ना खेती के लिए जानी जाती है। सीएनएच का लंबे समय से ग्राहक यह समूह
भारत में 10 शुगर मिलों का संचालन करता है और पहले से ही 45 से अधिक गन्ना हार्वेस्टर और 90 ट्रैक्टर का उपयोग
करता है। इसी वजह से यह सीएनएच का भारत का सबसे बड़ा ग्राहक है। महाराष्ट्र में इस
उपलब्धि के बाद सीएनएच अब गन्ना मशीनीकरण का विस्तार अन्य प्रमुख राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश में करने की दिशा में बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश भारत
के गन्ना उत्पादन का लगभग 47% हिस्सा देता है और देश का सबसे
बड़ा गन्ना क्षेत्र है, जिससे लाखों किसान परिवार जुड़े हैं।
सीएनएच राज्य में उन्नत हार्वेस्टर लाकर किसानों को उत्पादकता बढ़ाने, श्रमिक चुनौतियों से निपटने और समय पर कटाई सुनिश्चित करने में सहयोग करना
चाहता है, जिससे भारत की चीनी उद्योग की रीढ़ और मजबूत हो।
ये आधुनिक हार्वेस्टर नवीनतम तकनीक के साथ मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए खेती
की दक्षता और उत्पादकता बढ़ाते हैं। ये टिकाऊ समाधान हैं जो गन्ना उत्पादन और कटाई
को बेहतर बनाते हैं, फसल नुकसान कम करते हैं और कार्य परिस्थितियों में सुधार लाते
हैं। साथ ही, ये युवाओं के लिए कौशल विकास के ज़रिए रोज़गार
के अवसर भी पैदा करते हैं। प्रशिक्षित ऑपरेटरों की कमी को दूर करने के लिए कंपनी
शुगर मिलों के साथ साझेदारी में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है, जो बोवाई से लेकर कटाई के बाद तक टिकाऊ गन्ना फसल चक्र को मज़बूत करते
हैं। पिछले 25 वर्षों से सीएनएच इंडिया मेड इन इंडिया संचालन
के ज़रिए विश्व-स्तरीय उत्पाद दे रहा है। कंपनी भारत में केस आईएच, न्यू हॉलेण्ड और केस कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट ब्रांड्स के ज़रिए काम करती
है, जिन्हें सीएनएच कैपिटल और उसके ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर
का सहयोग प्राप्त है।


No comments:
Post a Comment