नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। अम्बेडकर सदन में अखिल भारतीय व्यापारी लीडर्स सम्मेलन: एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भारत देश के हजारों व्यापारी और उधमियों में भाग लिया। उत्तर प्रदेश से सैकड़ों व्यापारियों ओर उधमियों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के साथ सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल ने अपने भाषण में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में विस्तार से बताया, साथ ही स्वदेशी भारत के लिए आज बहुत जरूरी है इस पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के 11 साल की उपलब्धियों के विषय में विस्तार से चर्चा की सम्मेलन का संचालन भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मंच से सम्बोधित करके एक राष्ट्र एक चुनाव आज देश की जरूरत है इस पर जोर दिया। स्वदेशी भारत की आत्मा है स्वदेशी को सबको अपनाना चाहिए।
देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों, उद्यमियों एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं ट्रेडर्स समाज ने मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने, स्थानीय कार्मिकों एवं हस्तकला को सशक्त बनाने, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने, वोकल फॉर लोकल को अपनाने, स्वदेशी को और डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहित करने, स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देने, देश की नारियों का सम्मान करने, स्किल इंडिया के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने, देश के वीर जवानों का सम्मान करने, भारतीय संविधान का पालन करने, स्वदेशी उत्पाद एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने व घरेलू पर्यटन को विकसित करने का संकल्प लिया।
एक राष्ट्र, एक चुनाव आज के समय की आवश्यकता है।
#OneNationOneElection के लिए विनीत शारदा ने सबको संकल्प दिलाया भाजपा नेता विनीत शारदा ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल जी का अंग वस्त्र पहना कर ओर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत ओर अभिनंदन किया मेरठ ओर हापुड़ से विनीत शारदा के साथ विनोद गुप्ता अशोक बबली कपिल S M अजय गुप्ता राजीव गुप्ता मनोज गुप्ता दिनेश गुप्ता विष्णुदत्त परसवार,अक्रम विपीन अग्रवाल विजय आंनद शुवेंद्रू मित्तल तनुज गुप्ता कमल ठाकुर धीरज गोयल के साथ उत्तर प्रदेश के सैकड़ों व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता ओर व्यापारियों ने दिल्ली सम्मेलन में भाग लिया
No comments:
Post a Comment